कदौरा (जालौन), 29 मार्च।नगर पंचायत कदौरा के मोहल्ला धोबीपुरा के निवासियों ने सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष को कल प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा मोहल्ले के मंजूर, अब्बास, रहीश, सानू सहित कई लोगों ने शिकायत में बताया कि उनके घरों के सामने हाल ही में नई आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन निर्माण के दौरान सड़क किनारे बनी नाली का ढाल उल्टा कर दिया गया है।
निवासियों का कहना है कि ढाल उल्टा होने के कारण हल्की बारिश में ही पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पानी घरों की ओर भी भरता रहता है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आगे तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। ऐसे में बरसात के समय समस्या और गंभीर हो सकती है।
मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर नाली का सही तरीके से निर्माण कराया जाए, ताकि जल निकासी की व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
शिकायतकर्ता में मंजूर, अब्बास, रहीश, सानू सहित अन्य मोहल्लेवासियों शामिल रहे
