चोरों ने दो दुकानों के चटकाए ताले नगदी लेकर हुए फरार - Aaj Tak Media

चोरों ने दो दुकानों के चटकाए ताले नगदी लेकर हुए फरार

 

कोंच (जालौन) बीती रात्रि चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए उन पर हाथ साफ कर दिया और जब दुकान संचालकों को सुबह जानकारी मिली तो उन्होंने जाकर घटना को देखा तो उनके होश उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी परिसर में गल्ला व्यापारी संजीव कुमार निरंजन एवं कैंटीन संचालक बृजेंद्र कुशवाहा रोज की भांति दिन शुक्रवार की देर रात अपनी दुकान बंद करके घर चले आए तभी अज्ञात चोरों ने दुकानों के ताले चटका दिए और नगदी व सामान लेकर फरार हो गए दिन शनिवार की सुबह जब लोगों ने उनकी दुकानों के ताले टूटे हुए देखे तो उन्होंने उक्त लोगों को जानकारी दी जानकारी मिलते ही दुकान पर पहुंचे संजीब कुमार निरंजन ने बताया कि चोर दुकान ने रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये नगद ले गए वहीं वृजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी दुकान में रखे 25 सौ रुपये नगद और करीब 1 हजार रुपये मूल्य के गुटका चोरी कर ले गए घटना की सूचना जैसे ही डायल 112 पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस कर्मी रामेंद्र सिंह पुष्पेंद्र राजपूत और रविन्द्र कुमार पहुंच गए और लोगों से पूंछ तांछ करते हुए सी सी टी बी फुटेज की जांच में जुट गए।

 

Leave a Reply