Loading market...

कालपी विधानसभा सीट से बसपा से वीरपाल का मैदान में उतरना तय 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन सोमवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो बहन मायावती कि शीर्ष स्तरीय बैठक में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र से वीरपाल सिंह चौहान की भागीदारी होने से टिकट होने की उम्मीद बढ़ गई है बस अब घोषणा ही शेष रह गई है।

मालूम हो कि जनपद की माधवगढ़ सीट से बसपा के द्वारा ब्राह्मण प्रत्याशी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस दृष्टिकोण से कालपी से क्षत्रिय उम्मीदवार का मैदान में उतरना सुनिश्चित माना जा रहा है। लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक में पूरे प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं तथा पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई जिसमें कालपी विधानसभा क्षेत्र से वीरपाल सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। क्योंकि 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र को क्षत्रिय बाहुल्य की सीट मानी जाती है। इस सीट से लगातार तीन बार क्षत्रिय विधायक रहा 2007 में बसपा से छोटे सिंह, 2012 में कांग्रेस से उमाकांति सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह सरसेला तथा 2017 में भाजपा से नरेंद्र सिंह जादौन जीत हासिल कर चुके हैं। इस दृष्टिकोण से बसपा इस बार वीरपाल सिंह चौहान पर दांव लगा रही है।

 

फोटो – बैठक में बसपाई नेताओं के साथ वीरपाल सिंह चौहान

Leave a Reply