कालपी/जालौन जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उत्तम ने तहसील कालपी स्थित पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा एवं कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डों की फीडिंग तथा लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोटेदारों की दुकानों पर सरकारी खाद्यान्न समय से पहुंचना चाहिए तथा निर्धारित समय में कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिय। उन्होंने पूर्ति कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान वरिष्ठ लिपिक शुभेंद्र कुमार तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने विभागीय कार्यों को देख कर संतोष जताया।
फोटो – एआरओ डा. उत्तम निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुये
