कोंच (जालौन) प्रदेश की गौशालाओं में रह रही गायों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है अब प्रदेश की सभी गौशालाओं में गायों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना की शुरुआत कोंच नगर पालिका से की गई जहां से इसे पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा
दिन रविवार को गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने योजना का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और हरे चारे की व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाओं में रह रही गायों को पौष्टिक आहार मिलेगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और दुग्ध उत्पादन भी बढ़ेगा
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें किसानों को भी जोड़ा जाएगा किसानों को मौरिंगा आधारित हरा चारा उगाने और बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम किसानों को तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगी इससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और गौशालाओं के लिए हरे चारे की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी
अध्यक्ष ने बताया कि मौरिंगा आधारित चारा गायों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, जिसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं वहीं बायोगैस प्लांट के माध्यम से गोबर का उपयोग ऊर्जा उत्पादन और जैविक खाद बनाने में किया जा सकेगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा
उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और गायों के आहार व देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गौशाला संचालक भी मौजूद रहे और सभी ने इस योजना का स्वागत किया।
इस पहल से प्रदेश की गौशालाओं की व्यवस्था में सुधार और गायों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
