ग्राम भदेवरा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर पलटी दो युवक घायल - Aaj Tak Media

ग्राम भदेवरा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर पलटी दो युवक घायल

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा के पास दिन रविवार एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई जिससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासी सितेज कुमार उम्र करीब 18 वर्ष और शीलू पुत्र प्रताप सिंह उम्र करीब 19 वर्ष स्विफ्ट डिजायर कार से कोंच से ग्राम भदेवरा की ओर जा रहे थे और दोनों युवक पेटीज का काम करते हैं और उसी सिलसिले में गांव जा रहे थे बताया जा रहा है कि कार में बैठे दोनों युवक आगे की सीट पर बैठे हुए थे रास्ते में ग्राम भदेवरा के पास कार तेज गति से चल रही थी तभी अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया तथा बछड़े को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए

ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है हादसे के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अचानक पशुओं के आने से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply