Loading market...

राखी से पहले बुझ गए घर के दो चिराग, दो सगे भाइयों की हुई मौत

 

कोंच (जालौन) रक्षाबंधन से ठीक पहले करियावली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं से सबमर्सिबल मोटर निकालने उतरे दो सगे भाई जहरीली गैस की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय फूल सिंह रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, जहां जहरीली गैस के कारण बेहोश होकर पानी में गिर पड़े। उन्हें बचाने उतरा छोटा भाई 55 वर्षीय रामलखन भी गैस की चपेट में आकर डूब गया। बच्चों के रोने पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त टीम ने मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दोपहर में जब बहन अन्नू भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची, तब तक दोनों के शव घर से भेजे जा चुके थे। घटना के समय दोनों मृतकों के बेटे अहमदाबाद में थे। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है।

Leave a Reply