Loading market...

रक्तदंतिका मंदिर के महंत को पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में किया गिरफ्तार

 

उरई (जालौन) कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रक्तदंतिका के महंत फलाहारी बाबा द्वारा अपने मंदिर परिसर में पालतू गाय को लाठी-डंडो से पीटने के मामले की सूचना गांव वालों से मिलते ही कोटरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर गाय के साथ मारपीट करने वाले आरोपी महंत भगवान दास यादव (फलाहारी बाबा) पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम मूसानगर कानपुर देहात एवं महंत के सहयोगी महेंद्र पाटकार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सैदनगर थाना कोटरा को गिरफ्तार कर लिया। कोटरा थाना पुलिस ने घटना की गयी लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 व धारा 325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच भी पुलिस करने में जुट गयी है।

 

 

Leave a Reply