कालपी /जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ले से यूटी को भगा ले जाने के प्रकरण में पिता के द्वारा कोतवाली कालपी में नाम जद आरोपिउ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
स्थानीय नगर के तरीबुल्दा निवासी युवक के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया है कि प्रार्थी तारीबुल्दा कालपी का निवासी है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी की पुत्री को दिनांक 01.04.2026 को समय लगभग शाम 5 बजे प्रार्थी की 21 वर्षीया पुत्री को मुहल्ला निवासी आरोपी युवक लवकुश निषाद व पट्टू लाल द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गए। प्रार्थी द्वारा बहुत खोजबीन करने के पश्चात भी प्रार्थी की पुत्री का पता नहीं चल सका। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
