कोंच (जालौन) निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में वार संघ चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी जिसमें विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन दर्ज कराया।
दिन सोमबार को तहसील परिसर स्थित बारहदरी में बार संघ चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अवधेश दुवेदी के नेतृत्व में प्रारम्भ हो गयी है जिसमें निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार संघ मतदाताओं की सूची में 244 अधिबक्ता शामिल हैं जिनमें 13 नए सदस्य और जोड़े गए हैं जो इस बार मतदान न करते हिये अगली मतदान प्रक्रिया ने अपना मत का प्रयोग कर सकेंगे वहीं उन्होंने बताया कि 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच 11 मार्च को शाम चार बजे तक नामांकन वापिसी और आवश्यक होने पर दिनांक 16 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे वहीं पूरी प्रक्रिया में सहयोग के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों में के के श्रीबास्तव नरसिंह गहरवार महेंद्र सिंह निरंजन बीरेन्द्र जाटव और रामवीर गुर्जर को जियुक्त किया गया है इस दौरान वार संघ अध्यक्ष राम शरण कुशवाहा मंत्री दीपक मिश्रा पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजीब टिवरो ओम प्रकाश अग्रवाल राकेश तिवारी मनोज दूरबार जितेंद्र पांडेय रामहरि कुशवाहा राघवेंद्र निरंजन निर्मल गोस्वामी सहित तमाम अधिबक्तागण मौजूद रहे।
