वामपंथी दलों के नेताओं ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन  - Aaj Tak Media

वामपंथी दलों के नेताओं ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 

 

उरई (जालौन) वामपंथी दलों के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर उत्तर प्रदेश में जनांदोलन के दमन एवं लोकतंत्र के अधिकारों पर हमले रोकने को लेकर प्रदर्शन कर बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया।

इस मौके पर भाकपा माले नेता का. राजीव कुशवाहा, का. रामसिंह चौधरी, सीपीआईएम कमलाकांत वर्मा, छन्नूलाल वर्मा, का. कमलेश कुमार, का. विनोद कुमार नगरिया, का.सतीशचंद्र, का. विजय सिंह राठौर, का. देवेश चौरसिया, का. विनय पाठक, का. सुधीर अवस्थी आदि लोगों ने मांग उठाई है कि प्रदेश में राजनीतिक , संगठनों द्वारा जनता की जायज मांगों को लेकर किये जाने वाले शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन को रोका न जाए तथा प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जाए, नोएडा और अन्य जगहों पर श्रमिको के वेतन वृद्धि तथा श्रम कानून को लागू करने की मांगों को लेकर चलायें जा रहे आंदोलन पर दमन बंद कर उसकी जायज मांगों को पूरा किया जाये, उन्होंने मांग की है नोएडा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किये गये मजदूर और मजदूर नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाये तथा उन पर कायम किये गये फर्जी मुकदमे वापस लिए जाये, वामपंथी दलों के नेताओं ने मांग की है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में जन संगठनों तथा विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार करना, हाउस अरेस्ट करना, उन पर शांतिभंग का मुकदमा करना, फर्जी धाराओं में जेल भेजना पुलिस के लिए आम बात हो गयी है जिसे सख्ती के साथ रोके जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply