कोंच (जालौन) कोतवाली के मुहल्ला मालवीय नगर निवासिनी पीड़िता ने कोतवाली में एक तहरीर देते हुए बताया कि मुहल्ला तिलक नगर निवासी विशाल यादव पुत्र अज्ञात ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जबरन अश्लील हरकत करते हुए मेरी फोटो खींच ली जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है जब मैने उक्त का विरोध किया तो उक्त ने जान से मारने की धमकी दी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 123/64ए/352(2)बी एन एस में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
