कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली जब निमंत्रण में आये महिला ने जेबर और रुपया रखने को दिया लेकिन महिला द्वारा घर बापिस जाने के समय अपना जेबर व रुपया मांगने पर गृह स्वामिनी ने देने से इनकार कर दिया।
कस्बा मऊरानीपुर जिला झांसी निवासिनी संगीता कुशवाहा पत्नी रविन्द्र कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपने जीजा नवीन कुशवाहा पुत्र सन्तोष के यहां विबाह समारोह में आई थी और बरात से वापिस आकर दिनांक 1 मई 2026 को जेबर से भरा बैग रजनी देवी पत्नी सन्तोष को रखने के लिए दिया था जिसमें सोने का रानी हार सोने की दो अंगूठी सोने का हार बेंदी नाक की नथुनी झुमके चार चूड़ी कान के सुई धागा सोने की हाय लॉकेट चांदी कमरबंद पायल आदि व नगद 32 हजार रुपये दे दिया था और रजनी देवी को बता भी दिया था लेकिन जब छत पर संगीता अपने देवर रोहित अपने पति रविन्द्र और छोटी बहिन संध्या देवी पुत्री सुंदर लाल तथा परमानंद कुशवाहा पुत्र सुंदर लाल के साथ छत पर सो रही थी तभी रात्रि में खटखट की आवाज सुनकर संगीता जागी और देखा कि रजनी देवी सन्तोष पुत्र अज्ञात निबासी बसोब रक्षा देवी पत्नी बबलू निबासी उरई कांति देवी पुत्री अज्ञात रात के करीब 2.30 बजे हाँथ में बैग लेकर चुपचाप निकले तो संगीता ने रोहित से पूंछा कि बैग कहां ले जा रहे हो जिसपर रजनी देवी ने दूसरे कमरे में बैग रखे जाने की बात कही जब सुबह संगीता ने घर जाने के समय बैग लिया तो उसमें रुपया व जेबरात गायब थे जिन्हें मांगने पर रजनी देवी ने लड़ाई झगड़ा करते हुए सामान देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगी जिस पर संगीता घबराकर वापिस अपने घर चली गयी और वहां से पुनः जेबर देने की बात कही तो रजनी ने सामान देने से मना कर दिया उक्त के सम्बन्ध में संगीता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए सामान वापिस दिलाते हुए उक्त लोगों के बिरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
