सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से समस्या समाधान की उठाई मांग - Aaj Tak Media

सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से समस्या समाधान की उठाई मांग

 

कोंच (जालौन) आज के समय में सोशल प्लेटफार्म भी समस्याओ के निदान के लिए एक उपयुक्त माध्यम बन गया है इसी माध्यम का उपायोग करते हुए तहसील क्षेत्र के ग्राम परेथा के किसानों ने आवारा पशुओं के आतंक एवं खड़ी फसल बर्वाद करने का बी डी ओ बनाकर गुरुबार की सुवह 11 बजे सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया जिसमें किसानों ने अधिकारियों से आबारा पशुओं से निजात दिलाये जाने की मांग करते हुए कहा कि शिकायतों के बाबजूद समाधान नहीं हो रहा है और ग्राम मगरा के आबारा पशु लगातार हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है वहीं किसान सुभाष पटेल नितिन सौरभ रविन्द्र भगवान सिंह प्रमोद नारायण आदि ने बताया कि हम लोगों को रात में भी खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है तब भी मौका पाते ही आबारा पशु हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है ग्रामीणों ने प्रशासन से आबारा पशुओं को गौशाला में भेजने और नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply