रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन )

 

कालपी/जालौन शुक्रवार की सुबह स्थानीय नगर कालपी स्थित कांशीराम कालोनी के सामने रेलवे ट्रैक में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

कालपी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि इण्टरसीटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने जीआरपी पुलिस चौकी कालपी को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही जीआरपी इंचार्ज संजना सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचीं मौके पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव जीआरपी पुलिस की सीमा पर न होने के चलते कालपी पुलिस मौके पर पहुंची ।मामला कांशीराम कालौनी के समीप पर रेलवे ट्रैक पोल संख्या 1274/10-12 का पाया गया है। रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक के शव की शिनाख्त को लेकर कालपी पुलिस जुटी साक्ष्य जुटाने में पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की शिनाख्त अभी नही हो सकी। रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply