कमला नेहरू बालिका विद्यालय में साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन - Aaj Tak Media

कमला नेहरू बालिका विद्यालय में साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

कोंच (जालौन) नगर में दिन गुरुवार कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन को विभिन्न विधिक अधिकारों कानूनों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं और अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की

कार्यक्रम में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाॅक्सो एक्ट) विधिक सहायता सेवाएं तथा माननीय उच्चतम न्यायालय एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण अनुवादित निर्णयों से संबंधित जानकारी साझा की गई अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि न्यायालयों के निर्णय अब आमजन की समझ के लिए हिंदी में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी आसानी से मिल सके

शिविर में बाल सुरक्षा महिला अधिकार शिक्षा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई छात्राओं को कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ते अपराधों और जागरूकता की कमी को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं ताकि महिलाएं और बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकें और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में विधिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

शिविर में पीएलवी जगपाल सिंह प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह सीडीपीओ चंद्रप्रभा खरे वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार यादव राजस्व निरीक्षक लायक सिंह बीआरसी से राहुल शर्मा सीएचसी कोंच से डॉ. सुरजीत एवं डॉ. सविता पटेल पारसमणि अग्रवाल लेखपाल धीरज सिंह सहित भावना संगीता फरीन चांदनी तन्या उर्वशी सुमन एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply