छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश संघर्ष का किया आह्वान - Aaj Tak Media

छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश संघर्ष का किया आह्वान

 

कोंच (जालौन) नगर में दिन रविवार दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मालवीय नगर स्थित सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानन्द कुशवाहा के आवास पर आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया इस दौरान संगठन की मजबूती युवाओं की भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्र सभा को और अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया

अपने संबोधन में विनीत कुशवाहा ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा युवाओं छात्रों और आम जनता की आवाज उठाती रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि छात्र सभा युवाओं के अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव छात्र सभा के प्रमुख महासचिव सिराज हुसैन प्रदेश सचिव विजय यादव सत्यम यादव कार्तिक पटेल कौशल प्रजापति और सतीश परिहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply