कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस को खुली चुनोती देते हुए दिन शनिवार की रात करीब 9 बजे गल्ला मंडी गेट के पास सरेराह एक महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई जहां बाइक सवार बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा अपने बच्चों के साथ नगर के मोहल्ला गांधी नगर स्थित अपने मायके आई हुई थी औऱ देर शाम वह ब्लॉक स्थित अपने मोसिया के घर से लौट रही थी और जैसे ही वह गल्ला मंडी गेट के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार एक युवक उसके करीब आया और झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया वहीं अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से भाग निकला घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं
सूचना मिलते ही सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल ब्रजेश बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है पुलिस का कहना है कि संदिग्ध बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 92/2026 धारा 304(2) बी एन एस में दर्ज कर जांच में जुट गई है वहीं घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
