किशोरी को भागने पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  - Aaj Tak Media

किशोरी को भागने पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन तहसील कालपी क्षेत्र के अंतर्गत थाना आटा में किशोरी को बहला फुसलाकर भागने के मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ पीड़ित मां ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया है।

उक्त मामले को लेकर प्रार्थनी ने थाना आटा में मुकद्दमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थनी ग्राम पिपरौधा की निवासी है। प्रार्थिनी ने बताया कि दिनांक 15.06.2026 को मेरी पुत्री जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। घर से समय करीब 10 बजे अपनी नानी के साथ आटा गई थी। जो इलाज के बाद आटा बाजार में नानी को छोड़कर मेरे गांव का आरोपी लड़का पुत्र सुरेंद्र मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया जब प्रार्थिनी बकरी चराकर घर लौटी तब प्रार्थनी की मां ने यह बात प्रार्थिनी को बताई शक होने पर घर में रखे गहने व पैसे प्रार्थनी ने देखा तो घर से 30 हजार रुपए 2 जोड़ी टॉक्स, कानों की बाली नहीं थी। जो बेटी अपने साथ लेकर चली गई। प्रार्थिनी व परिवारजनों ने काफी तलाश किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply