उरई 18 मई। जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में बघौरा बाईपास देर रात उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच आमना-सामना होते ही धड़ाधड़ गोलियां चल पड़ीं। इलाके में अचानक हुई इस सनसनीखेज मुठभेड़ से आसपास दहशत फैल गई।
झाड़ियों में छिपा था शातिर अपराधी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक संदिग्ध युवक किसी बड़ी वारदात की फिराक में बघौरा बाईपास के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया।
जैसे ही सर्च ऑपरेशन बढ़ा, पुलिस को मरघट के पीछे झाड़ियों में हलचल दिखाई दी। करीब जाने पर वहां छिपा बदमाश अचानक उठ खड़ा हुआ और बिना किसी चेतावनी के पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली, मौके पर ही गिर पड़ा
बदमाश की गोलाबारी देखकर पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। कुछ ही देर में एक गोली अपराधी के पैर में लगी और वह झाड़ियों में ही चोटिल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत उरई जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
मोस्ट वॉन्टेड निकला घायल बदमाश जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार कुशवाहा पुत्र रामऔतार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बघावली, थाना रामपुरा, जालौन है।
उसके खिलाफ बाइक चोरी, नकबजनी, पुलिस मुठभेड़ सहित 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे लंबे समय से मोस्ट वॉन्टेड के रूप में तलाश रही थी।एएसपी मौके पर पहुंचे, टीम को मिली बधाई
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते बड़ी वारदात टल गई।नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस घायल बदमाश के मोबाइल और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस उसके साथियों और अपराधी नेटवर्क का पता लगाने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।
