मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बेलगाम / भाजपा नेता के परिवार से मारपीट पर उठे बड़े सवाल - Aaj Tak Media

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बेलगाम / भाजपा नेता के परिवार से मारपीट पर उठे बड़े सवाल

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

जालौन उरई  राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे भाजपा नेता के परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सरकारी संस्थानों पर नियंत्रण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरि किशोर गुप्ता के भाई बृज किशोर गुप्ता अपनी बीमार बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का आरोप है कि बच्ची दर्द से तड़प रही थी लेकिन डॉक्टरों ने पहले पर्चा बनवाने की बात कही

 

आप को बता दें पीड़ित परिवार का कहना है कि काफी देर इंतजार के बाद जब उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची का तत्काल इलाज करने की गुहार लगाई और कहा कि पहले इलाज कर दीजिए पर्चा बाद में बन जाएगा तभी विवाद शुरू हो गया आरोप है कि डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी वहीं परिजनों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर बाहर से और लोगों को बुलाया गया तथा बृज किशोर गुप्ता के बेटे के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना के दौरान बृज किशोर गुप्ता ने उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा को फोन कर मदद मांगी कि इसके बावजूद हालात शांत नहीं हुए और पीड़ित पक्ष के साथ और अधिक अभद्रता की गई वहीं मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा जारी रहा इस दौरान मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो गईं और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया बाद में भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया

 

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने उरई कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पहुंचकर उसका हालचाल जाना वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक सवाल वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में कई सवाल उठ रहे हैं यदि सत्ताधारी दल से जुड़े परिवार के साथ सरकारी अस्पताल में ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम जनता को किस स्थिति का सामना करना पड़ता होगा

 

बताया जा रहा है विपक्ष और स्थानीय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली तथा मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं वहीं अब निगाहें प्रशासनिक कार्यवाही पर टिकी हैं कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या मामला राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा

 

बड़ा सवाल क्या जालौन मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही होगी या फिर यह मामला भी जांच और आश्वासनों के बीच दबकर रह जाएगा

 

 

 

Leave a Reply