Loading market...

पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का किया आव्हान

 

अमित गुप्ता

कालपी(जालौन)

 

कालपी /जालौन आगामी दिनों में आयोजित वाले ईद उल अजहा (बकरीद) तथा गंगा दशहरा के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में बिजली, पानी, सुरक्षा तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।

पर्वो को दृष्टिगत रखते हुये कोतवाली के सभागार परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कालपी नगर में त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं जिससे किसी अन्य को कोई परेशानी हो। बकरीद के पर्व पर कोई भी व्यक्ति खुले में जानवरों की कुर्बानी न करे जिससे दूसरों की भावनाएं आहत हों। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को जमीन में दफन कर दें। तथा पालिका की गाड़ियों में अवशेष डाल दें।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि कोई व्यक्ति गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर की शाही ईदगाह समेत व मस्जिदों के आसपास सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। कुर्बानी के पशुओं को उठाने के लिए 11 गाड़ियां भ्रमण करेंगी।

 

इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह,सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना, सलीम अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नमल अग्रवाल, राकेश पुरवार, शिवबालक सिंह यादव, अरविंद सोनी, राकेश पुरवार, अजमत खान डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटिक, हाफिज दावत रजा,आबिद खान, पप्पू सभासद, मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, दीपू यादव,श्रवण कुमार गुप्ता, दीपक शर्मा,नीलाभ शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

 

फोटो – पीस कमेटी की मीटिंग में शामिल अधिकारी तथा नागरिक

Leave a Reply