अतिरिक्त दहेज की मांग कर उत्पीडन करने पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ लिखा मुकदमा  - Aaj Tak Media

अतिरिक्त दहेज की मांग कर उत्पीडन करने पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ लिखा मुकदमा 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जयरामपुरा में नवविवाहित महिला के साथ मारपीट करने तथा अतिरिक्त दहेज मांगने के आरोप में ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

उक्त मामले को लेकर पीड़ित वादिनी अंजलि विश्वकर्मा पुत्री पप्पू विश्वकर्मा निवासी कदौरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थिनी की शादी दिनांक 11 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति रिवाज से लालाराम विश्वकर्मा पुत्र गोवर्धन विश्वकर्मा के साथ हुई थी। जो कि ग्राम जयरामपुर थाना कालपी जिला जालौन के निवासी हैं। प्रार्थनी की शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपीगण पति लालाराम विश्वकर्मा, ससुर गोवर्धन विश्वकर्मा, देवर मेहताब विश्वकर्मा, सास, नन्द आदि लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दिनांक 18.05.2026 को प्रार्थनी को जान से मारने की कोशिश की। जिससे प्रार्थनी को गंभीर चोटें आई है।जिसका मेडिकल कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। इन सब से वादियां भयभीत है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply