महिला दरोगा के नेतृत्व में मिशन शक्ति – 5 अभियान चलाकर किया जागरूक

 

अमित गुप्ता

कालपी ( जालौन)

 

कालपी/ जालौन रविवार को कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में कालपी नगर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 चलाया गया। इस दौरान कांसीराम कालौनी तथा भीड़-भाड़ वाले इलाको में घूम-घूम कर महिलाओं , बालिकाओं को जानकारियां देते हुए साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

विदित हो कि महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालम्बन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुबह महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, रिक्रूट महिला सिपाहियों नेहा देवी, गीतांजलि द्विवेदी,निधि बाजपेई,कास्टेविल प्रेम वीर,राम प्रकाश आदि ने कांसीराम कालौनी तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों मे मिशन शक्ति सम्बंधित बुकलेट को बांटते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्वन की जानकारियां दी।

महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरुक करते हुते जानकारी दी है कि जरूरत पड़ने पर विभिन्न सरकारी नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1067, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक ने अवगत कराया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैक खाता नंबर,पिन, ओटीपी,सीवीवी नंबर इत्यादि साक्षा न करें।

 

फोटो – कालौनी में मिशन शक्ति अभियान में जुटी पुलिस टीम

Leave a Reply