एजेंसी मालिक पर ट्रेक्टर हड़पने का लगाया आरोप - Aaj Tak Media

एजेंसी मालिक पर ट्रेक्टर हड़पने का लगाया आरोप

 

कोंच (जालौन) मैसी ट्रैक्टर यू पी 92 ए बी 3081 नहर के पास स्थित एजेंसी कौशल पटेल निबासी ग्राम पन्यारा से बर्ष 2019 में फस्ट पार्टी बीमा के साथ बीरपाल पटेल पुत्र चतुर सिंह निवासी ग्राम कैलिया ने खरीदा था लेकिन वर्ष 2020 में उक्त ट्रैक्टर गन्धा नाला में गिर गया जिसे ठीक कराने के लिए एजेंसी पर रख दिया और जब एजेंसी मालिक से ट्रैक्टर सही होने को पूंछता तो वह आज कल कहता रहता इसी दरम्यान कौशल पटेल ने एजेंसी ही बंद कर दी वर्ष 2025 में बीरपाल को पता चला कि मेरा ट्रैक्टर थाना रेढ़र के ग्राम।लरियापुरा निबासी लल्ला भैया पुत्र नामालूम खेत मे बखराई करा रहे है जो एजेंसी संचालक कौशल पटेल के सगे ममिया ससुर है जब मै पुलिस लेकर पहुँचातब तक उक्त ट्रैक्टर लेकर भाग गया और उक्त लोग ट्रैक्टर न देने की धमकी भी दे रहे हैं जिस पर बीरपाल ने दिन बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply