Loading market...

नवागन्तुक क्षेत्रीय बनाधिकारी ने पदभार संभालते ही हरित क्रांति का दिया संदेश

 

कोंच (जालौन) जनपद बरेली के मूल निवासी संजीब कुमार तिवारी क्षेत्रीय बनाधिकारी ने बन क्षेत्र कोंच में आकर पदभार संभाला और पदभार संभालते ही अधीनस्थों के पेंच कसते हुए हरित क्रांति का संदेश दे डाला नवागन्तुक क्षेत्रीय बनाधिकारी ने प्रेस से एक सूक्ष्म सी मुलाकात करते हुए बताया कि इसके पूर्व जनपद बदायूं पीलीभीत शाहजहाँपुर लखीमपुर आदि जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं और शासन ने मुझे बन प्रभाग उरई की कोंच क्षेत्र में मुझे भेजा गया है शासन की निर्देशानुसार कार्य करते हुए बुन्देलखण्ड को हरा भरा बनाये जाने में सहयोग करते हुए बन क्षेत्र कोंच मैं अधिक से अधिक बृक्षारोपण कर हरित क्रांति का लक्ष्य पूरा करने के लिए दृण प्रतिज्ञ रहूंगा उन्होंने आगे बताया कि बृक्ष लगा देना ही हमारी प्राथमिकता नहीं है हमें उसका पालन पोषण करना भी प्राथमिकता में लेना पड़ेगा और अवैध कटान पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा जिसके लिए मेरे द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी।

 

Leave a Reply