अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे। आयोग के सदस्य ने एक-एक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयोग के सदस्य को लंबित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया।
फोटो – जन सुनवाई करते आयोग के सदस्य
