Loading market...

बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कोंच (जालौन) कोंच-महेशपुरा मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

रविवार को ग्राम पचीपुरा और चमरऊआ के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार आजाद नगर निवासी विशाल सिंह तथा दूसरी बाइक पर सवार ग्राम खुटेला निवासी राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

Leave a Reply