कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनुपुर में एक राय होकर हमला व लाठी से हमला करके कई लोगों को घायल करने की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा 7 नामजदों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उपनिरीक्षक रामजीलाल को विवेचना सौंपी गई है।
उक्त घटना को लेकर वादी छोटे पुत्र ऊदल निवासी ग्राम मैनुपुर ने कोतवाली में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 26.04.2026 को सुबह 10:30 प्रार्थी व प्रार्थी के बच्चे घर पर थे। की इतने में आरोपी वीरेंद्र पुत्र ऊदल, शिवकुमार व उसकी पत्नी व किशन व उसकी पत्नी पुत्रगण वीरेंद्र एवं वीरेंद्र की पत्नी व पुत्री प्रार्थी के घर के अंदर घुस आए। उक्त सभी आरोपीगढ़ अपने हाथों में अवैध हथियार लाठी, कुल्हाड़ी, सब्बल, डंडा आदि लेकर आए और प्रार्थी व प्रार्थी के पुत्र एवं पुत्री पर तथा पत्नी को घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और प्रार्थी एवं प्रार्थी के परिवार के लोगों को बुरी तरह मारा पीटा जिससे प्रार्थी एवं प्रार्थी की पुत्री यो को गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र राम भरोसे को भी सर में सबल मार दिया था जिससे गंभीर चोटें आई। प्रार्थी की पत्नी को भी हाथ एवं छाती आदि में गंभीर चोटें आई हैं। प्रार्थी के सर में उक्त आरोपीगणों ने सरिया एवं लाठी से वार किया जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। उक्त आरोपीगण कह रहे थे कि तुम लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे। और जान से मार देंगे। प्रार्थी एवं प्रार्थी के परिवार को जान का खतरा है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उक्त आरोपीगण प्रार्थी व उसके परिवार से रंजिश मानते हैं इस घटना को गांव के अन्य लोगों ने देखा है।
