डॉक्टर्स डे पर सीएचसी में चिकित्सकों को सम्मान से नवाजा

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में समाजसेवियों सुरेश कुमार वर्मा तथा आशुतोष मिश्रा की टीम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

 

सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रिटायर्ड स्काउट शिक्षक सुरेश वर्मा ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से मरीजों का उपचार कर मानवता की मिसाल पेश करते हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता डा विशाल सचान, डा शेख शहरयार,डॉक्टर,डॉ अशोक कुमार चक सम्मान पाकर चिकित्सकों तथा चिकित्सकीय कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी लगन और ईमानदारी से जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

 

फोटो – डाक्टरों को सम्मानित करते समाजसेवी

Leave a Reply