कोंच (जालौन) मोटरसाइकिल सवार अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक से एक कुत्ता आ गया जैसे बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल नियंत्रित हो गई और वह फिसलकर सड़क पर जा गिरी जिससे मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोरा करणपुर निवासी सीताराम पुत्र रामदास उम्र करीब 50 वर्ष अपने पिता रामदास पुत्र गुमान उम्र करीब 70 वर्ष कोंच से घरेलू सामान खरीदकर वापिस अपने ग्राम जा रहे थे और जैसे ही ग्राम कुंअरपुरा के पास पहुंचे तभी अचानक से मोटर साइकिल के सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सड़क पर जा गिरे जिसमें पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जैसे ही घटना को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो उन्होंने घायलों की मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रिफर कर दिया।
