स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर जागरूक किया गया

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन विधालयो में छात्रांकन बढ़ाने के उद्देश्य से नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी की अगुवाई में शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

नगर कालपी में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर जागरूक किया गया।

बीआरसी के शिक्षा भवन कालपी से नगर पालिका परिषद के सभासद अमरीश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों ने सब पढ़े सब बड़े- हर बच्चा स्कूल जाए शिक्षा का अधिकार पाए। जैसे प्रेरक नारे लगाए। रैली में नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी, बृजभूषण तिवारी, अंकुल, प्रभारी प्रदीप निगम, प्रदेश अध्यक्ष यूपीएस कालपी संगीता श्रीवास्तव, मोहम्मद इसरार अहमद, त्वरित मिश्रा, शिवम बिश्नोई, लोकेश पाठक, राजीव त्रिपाठी, प्रियस द्विवेदी, प्रदीप कुमार निगम,अब्दुल खालिक, खालिद अंसारी आदि शिक्षकों के अलावा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का स्टाफ कार्यक्रम में शामिल रहै। रैली नगर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया। नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ मिश्र ने बच्चों का स्कूलो में दाखिला कराने के लिये संवाद स्थापित किया।

 

फोटो – स्कूल चलो अभियान में शामिल शिक्षाविद

Leave a Reply