अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) बीती शाम को एसपी विनय कुमार सिंह समेत उच्च अधिकारियों तथा इंजीनियरों के साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने यमुना नदी कालपी के पुराने पुल का निरीक्षण किया। तथा हाईवे की यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर कार्यकारी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए।
विदित हो कि दिनांक 26.05.2026 से यमुना नदी के पुराने पुल में बैरिंग बदलने का काम शुरू हुआ था। तथा नए पुल से दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है।
यातायात का लोड अधिक बढ़ जाने से हाईवे में जाम के हालात पैदा हो गए हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाअधिकारी राजेश कुमार पांडे एसपी विनय कुमार पांडे उपजिलाअधिकारी अमित शेखर सीओ राजेश कमल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यवाही संस्था के इंचार्ज उत्तम सिंह प्रबंधक इंग्लिश शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने हाइवे स्थित दौलतपुर के समीप मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी किसी भी सूरत में जाम नहीं लगना चाहिए किसके लिए उचित प्रबंध किए जाएं तथा पुराने पुल से मरम्मत करने का कार्य युद्ध स्तर पर कराने की निर्देश दिए है।
