सीढ़ी की स्लैब गिरने से तीन लोग हुए घायल

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम विरासनी में अधिक वर्षा के कारण सीढ़ी की स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ी जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विरासनी में सीढ़ी की स्लैब की चपेट में आने पर जिया पत्नी अनिल कुमार उम्र करीब 28 वर्ष सरस्वती पत्नी शिवम कुमार उम्र करीब और प्रिया पुत्री अनिल कुमार घायल हो गयी जिन्हें तत्काल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडीकल कालेज रिफर कर दिया गया वहीं मेडीकल कालेज उरई में प्रिया की हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी रिफर कर दिया गया जैसे ही इस घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को हुई तो वह तुरंत ही ग्राम विरासनी पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया उन्होंने बताया कि सामान्य रूप घायलों का इलाज उरई मेडीकल कालेज में चल रहा है जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं है वहीं दैवीय आपदा राशि एवं घायलों को अनुमन्य सहायता राशि जल्द ही उपलब्ध कराते हुए उन्हें दे दी जाएगी और जो भी सहायता की आवश्यकता होगी उसके लिए प्रयास किया जाएगा।

 

Leave a Reply