बहला फुसलाकर युवती को भागने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहरापुर में बीते दिनों पहले बहला फुसलाकर एक युवती को भगा कर ले जाने के मामले में युवती के भाई के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

उक्त मामले को लेकर वादी निवासी ग्राम सोहरापुर ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी की चचेरी 21 वर्षीय बहिन आलमपुर बाईपास कालपी में रहती थी। घर से आरोपी युवक ओम बहिन को बहला फुसलाकर भाग ले गया है। वादी की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बिपिन कुमार के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply