कालपी (जालौन ) कस्बा व थाना कालपी के मुहल्ला अमलतास तिराहा के पास तेजगति से आ रहे लोडर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा निवासी 18 वर्षीय युवक संदीप पुत्र शिवशंकर व लेखराज पुत्र जगदीश बाइक नम्बर यूपी 92 एएस-9589 से सवार होकर कालपी आ रहे थे तभी कस्बा के अमलतास चौराहा के पास तेजगति से आ रही लोडर नम्बर यूपी 92 टी-7880 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गये सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां पर डाक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।
