Loading market...

“बदलाव जरूरी है” के नारे के साथ भाकपा ने निकाली पदयात्रा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर “बदलाव जरूरी है” अभियान के तहत ग्राम धनौरा, धन्तोली एवं हरदोई गूजर में पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को शिक्षक नेता कामरेड गिरिन्द सिंह कुशवाहा, कामरेड विनय पाठक, कामरेड देवेश चौरसिया एवं कामरेड विजय सिंह राठौर ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए किसान, मजदूर, महिलाओं, छात्रों और आम जनता पर बढ़ते बोझ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की आवाज उठाने वाले छात्रों और नौजवानों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

वक्ताओं ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर 1 सितंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

 

 

Leave a Reply