पीस कमेटी की बैठक में मोहर्रम का त्यौहार मनाने की बनी रणनीति  - Aaj Tak Media

पीस कमेटी की बैठक में मोहर्रम का त्यौहार मनाने की बनी रणनीति 

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी जालौन  तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी तथा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ताजियेदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाएं। अगर किसी ने भी गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

स्थानीय कोतवाली के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने बताया कि त्योहारों को लेकर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिजली, पानी, सफाई की धार्मिक कार्यक्रमों में समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि अगर ताजियेदारों के सामने कोई समस्या हो तो वह अवगत करा सकते हैं, समस्या का निदान तत्परता पूर्वक किया जाएगा। नगर पालिका के निर्माण लिपिक सरफराज खान ने बताया कि इमाम चौक के आसपास तथा ताजिया जुलूस के रूट में सफाई की समुचित व्यवस्था रहेगी। विद्युत विभाग के रिंकू पोरवाल ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर निर्धारित अवधि के दौरान बिजली की आपूर्ति कराई जाएगी। मीटिंग का संचालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि ताजियेदार तथा मोहर्रम के आयोजक ताजियों की ऊंचाई 11 फीट रखें। सीओ ने कहा कि जुलूस के दौरान गन्दे जानवरों का विचरण न हो इसके लिए पालिका कर्मचारी सतर्क रहें।अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना,

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, शिव बालक सिंह यादव, ताजियेदार मो. मुन्ना शकी राईन, तौहीद, राकेश पुरवार, नसीम खान, मो. शकील राईन, इश्तिकार अंसारी, नत्थू खलीफा, निजाम मेम्बर, सभासद रियाजुल हक, नीलाभ शुक्ला , दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply