युवती को भगा कर ले जाने पर गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लमसर में 20 वर्षीय युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर गांव के ही नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता को शक है कि गांव का ही आरोपी युवक अनुरोध उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विवेचना करने में जुट गई है।

Leave a Reply