कोंच (जालौन) कोतवाली पुलिस में दिन बुधवार को एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम के द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या 158/26 धारा 305 बी एन एस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन नफर बाल अपचारी अंश उर्फ गुड्डू पुत्र सोनू रेकयवार उम्र करीब 14 वर्ष ओमी झाँ उर्फ अनुराग पुत्र अतुल कुमार उम्र करीब 17 वर्ष निवासीगण मुहल्ला गोखले नगर व छोटू उर्फ बृजेंद्र पुत्र सुनील वर्मा उम्र करीब 17 वर्ष निबासी मुहल्ला भगत सिंह नगर को मलंगा पुलिया के पास मय चोरी के माल सहित तथा नगदी रुपये 20 हजार 5 सौ व 6 अदद अंगूठी पीली धातु एक अदद कड़ा सफेद धातु 14 अदद बिछिया व एक अदद थापी सफेद धातु व एक अदद टच एंड्रॉयड मोवाइल रियलमी कुल कीमत 4 लाख 3 हजार रुपये कब्जे से बरामद करते हुए हिरासत पुलिस लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेज दिया उक्त सफलता हांसिल करने बाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह सुमित पांडेय उपनिरीक्षक भीष्मपाल सिंह(बाल कल्याण अधिकारी)हेड कांस्टेविल अभिषेक सिंह कांस्टेविल अनिल कुमार सोनू सिंह डांगुर अंशुल यादव और निर्मलकांत शामिल रहे।
