Loading market...

विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन बुधवार को स्थानीय नगर स्थित श्री ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक चौधरी एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सुधांशु सिंह ने की। संचालन पीएलवी अरविंद पाण्डेय द्वारा किया।

विधालय के परिसर में आयोजित शिविर में सिविल जज अभिषेक चौधरी ने पॉक्सो एक्ट एवं नारी सशक्तिकरण के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। अपर सिविल जज सुधांशु सिंह ने घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। चुरखी के नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर पीएलवी कमलेश कुमार ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। शिविर में शिक्षक, शिक्षिकाओ, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीयों ने सहभागिता की।

 

फोटो – शिविर में शामिल न्यायिक अधिकारी तथा संम्बंधित अधिकारी एवं विधार्थी

Leave a Reply