जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन तहसील कालपी क्षेत्र में खेत पर जा रहे एक वृद्ध को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर हमला करने पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ी नादई निवासी रूप सिंह पुत्र शीतल सिंह (60 वर्ष) ने थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी 24 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत पर जा रहे था। रास्ते में आरोपियों विशवनाथ सिंह पुत्र समर्थ सिंह, जय नारायण सिंह पुत्र सुरेश सिंह तथा संदीप सिंह पुत्र रामलखन सिंह ने उन्हें घेर लाठी लेकर हमला किया। जबकि अन्य आरोपियों ने भी मारपीट की। मारपीट के दौरान रूप सिंह के सिर में चोट लगने से खून निकल आया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की बिबेचना शुरू कर दी है।
