Loading market...

यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान से 3 मीटर नीचे पहुंच कर थमा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी \ जालौन मंगलवार तक यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ कर 103.90 मीटर पर पहुंच कर दोपहर को स्थिर हो गया।जल स्तर के दम जाने से तटवर्ती इलाकों के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को नदी का जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ था। रविवार को 98.7 मीटर जलस्तर था। सोमवार को 102.67 मीटर से अधिक पहुंच गया है।कालपी में यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग कालपी केन्द्र प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को यमुना नदी का जलस्तर 103.90 मीटर पर दर्ज किया गया है। लेकिन अब जल स्तर थम गया है।एसडीएम विनय कुमार मौर्य के मुताबिक तटवर्ती क्षेत्रों में राहत एवं बचाव की तैयारियां बनाये हुये हैं।

 

Leave a Reply