Loading market...

शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी,तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की।

प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया।

 

इंसेट

 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

 

कालपी जालौन

जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।

Leave a Reply