Loading market...

जहरीला पदार्थ खाने से अचेत वृद्ध अचेत प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में बीती शाम परिवारिक कलह के चलते एक वृद्ध ने कथित रूप से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकली निवासी 60 वर्षीय बाल्मीक ने कथित रूप से परिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे।अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने वृद्ध की जांच की। हालत नाजुक पाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।

Leave a Reply