Loading market...

जाम के झाम से नागरिक परेशान, जिम्मेदार मौन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन सहालगी मौसम शुरू होते ही स्थानीय नगर में मुख्य बाजार टरनंनगंज चौराहे से लेकर मुन्ना फूल पावर तक प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी एक बड़ी वजह वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से सड़क किनारे वाहन खड़े करना है।

 

नगर के प्रमुख मार्गों तथा बाजारों में वाहन चालक मनमाने तरीके से अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। नतीजतन राहगीरों तथा अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यस्त समय में जाम लगने से लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है। नागरिकों का कहना है कि यदि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए और अवैध पार्किंग पर सख्ती की जाए, तो काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं।

 

फोटो – टरनंनगंज बाजार में लगा जाम

Leave a Reply