Loading market...

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने पकड़े तीन अभियुक्त

कोंच (जालौन) कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कुल 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कांशीराम कालौनी निबासी महिला के साथ तीन बाइक सबारो ने रुपये एवं फोन लूटकर भाग गए थे जिन्हें पहाड़गांव जाने वाले रास्ते पर ग्राम दाड़ी से आगे नहर पुलिया के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कोतवाली कोंच में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 202/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना के मामले में की गई आरोपित सचिन तिवारी सोनू तिवार हर्ष वर्मा निबासी गोखले नगर, थाना कोंच, जनपद जालौन के निवासी बताए गए हैबरामदगी में एक काले रंग का सैमसंग F17 मोबाइल फोन एक सिम कार्ड कुल 250 रुपये घटना में प्रयुक्त लाल रंग कीहीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर UP92AV1406।

Leave a Reply