Loading market...

युवक के साथ मारपीट कर की अश्लील हरकत वीडियो वायरल

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में ग्राम अटा में आरोपित द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत कर मारपीट कर दी गई जिसका अश्लील हरकत करते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ग्राम अटा निबासी अमित पटेल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है गुरुवार को गांव का रहने बाला मानसिंह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद कर मारपीट करने लगा और धमकी देते वहां से भाग गया पीड़ित ने पीआरबी पुलिस को बुलाया लेकिन मौका देख वहां से भाग गया कुछ देर बाद गांव के बड़ी माता मंदिर पर आरोपित पहुचा और पुनः गाली गलौच करते हुए अंडरवियर उतारकर सार्वजिनक स्थल पर अश्लील हरकत करने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखा गया है इंस्पेक्टर क्राइम अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित युवक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है जिसकी सत्यता की जांच कर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply