जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/ जालौन शुक्रवार को गणेशोत्सव के अवसर पर कोतवाली परिसर में आयोजित विशाल भंडारा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व कोतवाली के आवासीय परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पुलिसकर्मियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तूलाल लाल, सुरेश चंद्र, विशाल भड़ाना, दिलीप मिश्रा, मंमतेश कुमारी, सुनील कुमार, बिपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, इफ्तिखार जैदी सहित महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस जवानों के परिवारों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, नगर अध्यक्ष राजू शुक्ला, महामंत्री अमित यादव, फहीम खान, राजा बाबू, ओमरे, श्यामू पाल, अमीर हसन, भगवान दास खटीक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक मौजूद रहे।
फोटो—गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते नागरिक
