Loading market...

नगर की प्रमुख समस्याओं का अगर निराकरण नहीं हुआ, तो करेंगे नगर पालिका का घेराव

कोंच (जालौन) नगर में पनप रही प्रमुख समस्याओं के निस्तारण न होने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका का घेराव किया जाना था लेकिन किन्ही कारणों बस पार्टी कार्यकर्ताओं बैठक की और समस्याओं का पांच दिनों तक निस्तारण नही किया गया तो आंदोलन किये जाने की को चेतावनी दी गई

नगर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक आराजी लाइन में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद सेंगर ने की जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में व्याप्त बिजलीं पानी सड़क जल भराव आदि पर चर्चा की गई तथा अन्य कार्यो में किया गया नगर भ्रष्टाचार की जांच प्रमुख रही बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम किशोर पिरोहित ने कहा कि आराजी लेन में गंदगी व्यापत है जल भराव है जिस कारण इलाके के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही जिलाध्यक्ष ने पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिनों के अंदर इन समस्याओं पर काम नही किया गया तो उसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे इस दौरान नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, राघवेंद्र गुप्ता सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला तिवारी श्री नारायण हेमंत रघुवंशी सिद्धार्थ देवोलिया अशोक संतोष राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply